रांची के सभी स्कूल 27 जून को रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
मोहर्रम पर्व के अवसर पर 27 जून 2026 को रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा. ताजिया और अखाड़ा जुलूस के कारण कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.


Ranchi : मोहर्रम पर्व के अवसर पर 27 जून 2026 (शनिवार) को रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा. जिला प्रशासन ने यह निर्णय जिले के अधिकांश क्षेत्रों में निकलने वाले ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस को देखते हुए लिया है. प्रशासन का कहना है कि जुलूस के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे स्कूली बच्चों की आवाजाही में परेशानी हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर एक दिन के अवकाश की घोषणा की गई है. हालांकि जिन विद्यालयों में पहले से परीक्षा निर्धारित है, वे अत्यंत आवश्यक होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को पूर्व सूचना देकर परीक्षा आयोजित कर सकेंगे. जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया है.
ताजिया और अखाड़ा जुलूस के कारण लिया गया फैसला
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है. प्रशासन के अनुसार 27 जून को रांची जिले के अधिकांश इलाकों में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है.
परीक्षा वाले स्कूलों के लिए विशेष व्यवस्था
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों में 27 जून को पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित होनी है, वे केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही परीक्षा आयोजित कर सकेंगे. इसके लिए संबंधित विद्यालयों को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), रांची को पहले से सूचना देना अनिवार्य होगा. प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.




Leave a comment