विराट कोहली के बाद हार्दिक पंड्या भी अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर
विराट कोहली के बाद हार्दिक पंड्या भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. फिटनेस टेस्ट के दौरान उन्हें क्वाड्रिसेप्स इंजरी हुई, जिससे उबरने में करीब तीन सप्ताह का समय लग सकता है.


भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. इससे पहले विराट कोहली भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पंड्या को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेस टेस्ट के दौरान Quadriceps मसल इंजरी हो गई. बताया जा रहा है कि उन्होंने फिटनेस जांच के दौरान लगभग 10 ओवर गेंदबाजी की थी. इसी दौरान उन्हें मांसपेशियों में चोट लग गई.
सूत्रों के अनुसार इस चोट से उबरने में करीब तीन सप्ताह का समय लग सकता है. ऐसे में हार्दिक पंड्या के अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई है. हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.
IPL 2026 में भी चोट से जूझ रहे थे हार्दिक
हार्दिक पंड्या आईपीएल 2026 के दौरान भी फिटनेस समस्याओं से परेशान रहे थे. मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्हें पीठ में ऐंठन और असहजता की शिकायत हुई थी, जिसके चलते वह कुछ मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे. BCCI ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए उनका चयन किया था लेकिन टीम के साथ जुड़ने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य रखा गया था. हार्दिक ने फिटनेस साबित तो कर दी, लेकिन उसी प्रक्रिया के दौरान फिर से चोटिल हो गए. चयनकर्ता उनके वर्कलोड को मैनेज करने की रणनीति पर काम कर रहे थे, इसलिए उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया था.
विराट पहले ही बाहर, रोहित शर्मा फिट
हार्दिक पंड्या से पहले विराट कोहली भी चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. विराट को आईपीएल फाइनल के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया. दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा ने राहत भरी खबर दी है. आईपीएल के दौरान चोटिल होने के बावजूद उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे.
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मैच लखनऊ और तीसरा मुकाबला चेन्नई में आयोजित होगा. विराट कोहली और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अब युवा खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

FIFA World Cup 2026 में खेलेगी AI वाली फुटबॉल! खुद बताएगी ऑफसाइड, हर किक का रखेगी हिसाब

Team India Squad: IPL के 'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी की हुई एंट्री, सूर्यकुमार यादव बाहर, श्रेयस अय्यर बने कप्तान




Leave a comment