29 गेंदों में 97 रन, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े कई रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में ऐसा धमाका किया है कि पूरा क्रिकेट जगत उनका मुरीद हो गया है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस युवा बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया.

IPL 2026: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में ऐसा धमाका किया है कि पूरा क्रिकेट जगत उनका मुरीद हो गया है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस युवा बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया. हालांकि वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया. खास बात यह रही कि वैभव ने दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाने वाले पैट कमिंस के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़ दिए. पूरे सीजन में उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों पर भी जमकर रन बरसाए. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इस युवा बल्लेबाज को टीम इंडिया में मौका कब मिलेगा?
एलिमिनेटर में खेली यादगार पारी
SRH के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली. उन्होंने कुल 92 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए. शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और विपक्षी गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.
पैट कमिंस के खिलाफ दिखाया बेखौफ अंदाज
वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के खिलाफ जिस आत्मविश्वास से बल्लेबाजी की, उसने सभी को प्रभावित किया. तीसरे ही ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर उन्होंने बता दिया कि वह बड़े मंच पर दबाव से नहीं डरते. कमिंस की तेज रफ्तार गेंदबाजी के खिलाफ उनके शॉट्स देखने लायक थे.
IPL 2026 में तोड़े कई रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 680 रन बनाकर इतिहास रच दिया. वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा उन्होंने चार बार किया.
अंडर-19 क्रिकेट में भी मचा चुके हैं धमाल
वैभव का प्रदर्शन सिर्फ IPL तक सीमित नहीं रहा है. अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन की तूफानी पारी खेली थी. इस पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. बड़े मैचों में बड़ी पारियां खेलने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है.
भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार?
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में पावर, टाइमिंग, आत्मविश्वास और बड़े मैचों का दबाव झेलने की क्षमता साफ दिखाई देती है. जिस तरह उन्होंने IPL 2026 में बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की, उससे यह तय माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट को जल्द ही एक नया सुपरस्टार मिलने वाला है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment