एकतरफा प्यार में 15 साल की छात्रा की दिनदहाड़े हत्या!
समस्तीपुर में एकतरफा प्यार में पागल युवक पर 15 साल की छात्रा की हत्या का आरोप है. वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी बनाने की बात कही.

बिहार के समस्तीपुर में एकतरफा प्यार की सनक ने 15 साल की छात्रा की जान ले ली. आरोप है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी युवक ने पहले फोन पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और अगले ही दिन स्कूल जाते समय बीच सड़क पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने वैनी थाने पर हमला कर दिया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई. बाद में एसपी के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई.
फोन पर दी थी धमकी, अगले दिन कर दी हत्या
मृतक छात्रा की पहचान समस्तीपुर जिले के वैनी-पूसा स्थित कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय की 12वीं की छात्रा सोनम कुमारी (15) के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, गांव का ही बबलू साह नाम का युवक उससे एकतरफा प्यार करता था और शादी का दबाव बना रहा था. किसी तरह उसने सोनम का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था. परिजनों का कहना है कि रविवार को आरोपी ने सोनम को फोन कर शादी करने की बात कही. जब परिवार ने नाबालिग होने और अलग जाति का हवाला देकर इनकार कर दिया तो आरोपी ने फोन पर धमकी दी कि अगर शादी नहीं की तो गोली मार देगा और पूरे परिवार को फंसा देगा.
स्कूल जाते समय बीच सड़क पर बरसाई गोलियां
सोमवार सुबह सोनम रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रही थी. आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे बबलू साह ने बाइक से उसका पीछा किया, कैनी थाना क्षेत्र के केजिया गांव के पास उसने साइकिल रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से सोनम की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
हत्या के बाद भड़का गुस्सा, थाने पर हमला
दिनदहाड़े हुई इस हत्या से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वैनी थाना के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की व झड़प भी हुई. हालात बिगड़ने पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह और सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि घटनास्थल से चार खोखे बरामद हुए हैं. परिवार ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसी आधार पर जांच आगे बढ़ रही है. FSL टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है. पुलिस ने मामले को चुनौती मानते हुए एसआईटी गठित करने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है. परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.प्यार के नाम पर बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.
संबंधित ख़बरें
और BIHAR ख़बरेंबिहार को मिली बड़ी सौगात! ‘नीतीश सेतु’के नाम से जाना जाएगा यह पुल, PM मोदी करेंगे लोकार्पण
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
CISCE बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीखों का ऐलान, 3.79 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा; फरवरी से शुरू होगा इम्तिहान

बिहार में बड़ा एक्शन! 15 सरकारी अधिकारी एक साथ सस्पेंड, जानिए पूरी लिस्ट

धर्मेंद्र प्रधान के पटना पहुंचते ही NDA में हलचल, संजय झा और नीतीश कुमार से की मुलाकात; प्रशांत किशोर पर रामकृपाल का पलटवार

21 नवंबर को बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात, PM मोदी करेंगे कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन


