संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प, संगठन मजबूती पर जोर
संविधान गौरव दिवस पर देवघर में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई. जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

Deoghar: भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. दोपहर 12 बजे पार्टी जिला कार्यालय में हुई बैठक में संविधान के मूल्यों की रक्षा, लोकतांत्रिक आदर्शों को मजबूत करने और संगठन को जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था. संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय चेतना का आधार है, जो नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार देता है. उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद करते हुए संवैधानिक मूल्यों के पालन का आह्वान किया.
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को मंडल और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास, जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाठक, पंकज सिंह भदौरिया, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, प्रदेश मंत्री तूफान महथा, अमृत मिश्रा, महेश राय, विपिन जी, गौरी शंकर शर्मा, सौरभ कश्यप, विनीता पासवान, विष्णु राय, बिंदु पाठक, बिरजू राउत और निरंजन देव समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंईपीएफ के पांच करोड़ बकाये और वेतन बढ़ोतरी पर भड़के सफाईकर्मी, नगर आयुक्त को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आधुनिक तकनीकों से अपडेट रहना दंत चिकित्सकों के लिए जरूरी : डॉ. राजीव रंजन
सारठ मुख्य मार्ग पर बेकाबू कार पेड़ से टकराई, महिला की मौके पर मौत

CM हेमंत सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने की मुलाकात, शिक्षा के प्रति जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना

तकनीकी हुनर से संवरेगा देवघर के युवाओं का भविष्य, 100 अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए रांची रवाना

संविधान के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में दें योगदान : उपायुक्त


