
VIDEO: मंदिर से लौट रही महिला से लूट, गले से चेन छीनकर भागा बाइक सवार
ग्वालियर के मुरार इलाके में मंदिर से लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन झपटकर छीन ली. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

ग्वालियर के मुरार इलाके में मंदिर से लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन झपटकर छीन ली. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

मध्यप्रदेश के सागर में एक डॉक्टर ने पत्नी की हत्या कर उसे सड़क हादसा दिखाने के लिए कार में जला दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते सोची-समझी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया.

जयनगर थाना हाजत में एक कैदी ने कंबल से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. मृतक विजय यादव को पत्नी प्रताड़ना के आरोप में हिरासत में लिया गया था. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

पटना हॉस्टल कांड में जांच के लिए गांव पहुंची CBI टीम को परिजनों ने घर में प्रवेश नहीं करने दिया. 20 मिनट तक इंतजार के बाद टीम खाली हाथ लौट गई, जिससे मामले का सस्पेंस और गहरा गया.

आदित्यपुर के भाटिया बस्ती में एक मासूम के अपहरण ने इलाके में दहशत फैला दी. पड़ोसी के घर से बच्चे की बरामदगी और तंत्र साधना की आशंका ने मामले को और सनसनीखेज बना दिया है.

गोड्डा जिले में देवडांड थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच में जमीन विवाद और अंधविश्वास—दो संभावित एंगल सामने आए हैं. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया और मामले की जांच तेज कर दी है.

झारखंड में अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच सोमवार को Dhanbad में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर Prince Khan के गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गिरोह के हैंडलर कुबेर समेत दो अपराधियों को गोली लगी है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पटना स्थित Bihar Vidhan Sabha को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी शुरू कर दी है.
लातेहार में ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर जिस संदिग्ध को पकड़ लिया, वह दरअसल 10 लाख रुपये का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां निकला. छिपादोहर थाना क्षेत्र में पकड़े गए इस नक्सली पर झारखंड और छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक हमलों में शामिल होने का आरोप है.
झारखंड में एक ही दिन तीन जगहों पर बम धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. XLRI – Xavier School of Management जमशेदपुर, Ranchi Civil Court और Jamtara Civil Court को ईमेल के जरिए उड़ाने की धमकी दी गई.
दिन-दहाड़े बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) के केनरा बैंक में 5-6 लुटेरों ने बंदूक की नोक पर 15 लाख रुपये लूटे, स्टाफ-ग्राहकों को बंधक बनाया और बाहर से ताला जड़कर फरार. पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही. पूरी खबर पढ़ें. #BankRobbery #JharkhandCrime
रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला. फरवरी से अब तक रांची कोर्ट, डीसी ऑफिस, पासपोर्ट ऑफिस और झारखंड के कई कोर्ट को धमकी मिल चुकी है.