
धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो शूटर घायल; दो आरोपी गिरफ्तार
धनबाद के ईस्ट बसुरिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में कथित शूटर चंदन ठाकुर और प्रिंस घायल हुए, जबकि जोधन ठाकुर और आमिर को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई को बासेपुर में हुई फायरिंग से जोड़कर जांच की जा रही है.







