
साहिबगंज: नशे में ग्रामीणों से गाली-गलौज के आरोप में ASI निलंबित, 59 लोगों पर भी FIR दर्ज
साहिबगंज के तालझारी थाना में तैनात ASI मिंटू कुमार पर ग्रामीणों से नशे में गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं. शिकायत के बाद SP अमित कुमार सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया. वहीं, पथराव मामले में 19 नामजद और 40 अज्ञात समेत 59 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.









