
पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के 28वें राज्यपाल, लोकभवन में ली पद और गोपनीयता की शपथ
झारखंड के पलामू से आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की. भुवनेश्वर स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.







