नेपाल से मोतिहारी पहुंची जाली नोटों की खेप! 5 लाख की नकली करेंसी बरामद, त्योहारों में खपाने की आशंका
बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं. सेमरा गांव के पास एक संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान कथित गुप्त तहखाने से नकली करेंसी मिली. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, नोट नेपाल से लाए जा रहे थे.


