Bawal News
Piyush Kumar

Piyush Kumar

प्रमाणित पत्रकार

@piyushkumar

बवाल न्यूज़ के लिए निष्पक्ष, सत्यनिष्ठ और स्वतंत्र पत्रकारिता। जनहित से जुड़ी जमीनी खबरें और गहन विश्लेषण।

कुल 481 रिपोर्ट्स प्रकाशित

प्रकाशित खबरें (481)

पेज 11 / 41
 काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने का आरोप, PMO ने लिया संज्ञान
NATIONAL

काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने का आरोप, PMO ने लिया संज्ञान

काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोने के कलश गायब होने के आरोप पर PMO ने संज्ञान लिया है. मंदिर प्रशासन ने चोरी के आरोपों को खारिज किया है. मामले में जांच जारी है और IIT मद्रास स्वर्ण शिखर की तकनीकी जांच करेगा.

 दुर्गा पूजा पर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रांची समेत 5 जिलों में तैनात होंगी अर्द्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां
JHARKHAND

दुर्गा पूजा पर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रांची समेत 5 जिलों में तैनात होंगी अर्द्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां

दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पांच कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी. इनमें RAF की एक और CRPF की चार कंपनियां शामिल हैं. रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, दुमका और गिरिडीह में 18 से 22 अक्टूबर 2026 तक जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी.

 लोहरदगा: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 13 वर्षीय छात्रा की मौत, वार्डन और प्रबंधन पर परिजनों ने उठाए सवाल
JHARKHAND

लोहरदगा: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 13 वर्षीय छात्रा की मौत, वार्डन और प्रबंधन पर परिजनों ने उठाए सवाल

लोहरदगा के किस्को प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा सुनीता कुमारी की मौत हो गई.घटना के बाद परिजनों ने वार्डन और विद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं.परिजनों ने छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उठाए गए कदमों और चिकित्सा सुविधा की जांच की मांग की है.

रांची-टाटा NH-33 पर जाम, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा कंपनी की महिला कर्मचारियों की हड़ताल
JHARKHAND

रांची-टाटा NH-33 पर जाम, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा कंपनी की महिला कर्मचारियों की हड़ताल

रांची-टाटा NH-33 पर पंचा के पास वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड की महिला कर्मचारियों ने हड़ताल की. प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

हेमंत सोरेन की मां के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर नेमरा में सुरक्षा सख्त, 13 IPS और 42 DSP संभालेंगे मोर्चा
POLITICS

हेमंत सोरेन की मां के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर नेमरा में सुरक्षा सख्त, 13 IPS और 42 DSP संभालेंगे मोर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ के नेमरा गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. कार्यक्रम के लिए 13 IPS और 42 DSP स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. अधिकारियों की तैनाती 15 से 19 अक्टूबर तक रहेगी.

हजारीबाग में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, पति के लौटने पर थाने पहुंची महिला
JHARKHAND

हजारीबाग में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, पति के लौटने पर थाने पहुंची महिला

हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म और चाकू दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है. पति के हैदराबाद से लौटने के बाद महिला थाने पहुंची. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

झारखंड में घटेगी केंद्रीय बलों की तैनाती, तीन साल में 9 बटालियन हटाने की तैयारी
JHARKHAND

झारखंड में घटेगी केंद्रीय बलों की तैनाती, तीन साल में 9 बटालियन हटाने की तैयारी

झारखंड में माओवादी गतिविधियों में कमी के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती घटाने की तैयारी है. प्रस्ताव के तहत अगले तीन वर्षों में कोबरा और सीआरपीएफ की नौ बटालियनों को वापस भेजा जा सकता है. फिलहाल इस योजना पर अंतिम मंजूरी का इंतजार है.

रांची के रातू रोड फ्लाईओवर के बैरियर टूटे, कहीं गायब; 400 करोड़ की परियोजना के रखरखाव पर सवाल
JHARKHAND

रांची के रातू रोड फ्लाईओवर के बैरियर टूटे, कहीं गायब; 400 करोड़ की परियोजना के रखरखाव पर सवाल

रांची के रातू रोड फ्लाईओवर पर लगे बैरियर की खराब हालत सामने आई है. कहीं बैरियर टूटे हुए हैं, तो कहीं गायब दिखाई दे रहे हैं. करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को हुआ था. अब बैरियर की स्थिति ने रखरखाव, नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज अहम सुनवाई, दोपहर 2:15 बजे से झारखंड हाई कोर्ट में होगी बहस
JHARKHAND

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज अहम सुनवाई, दोपहर 2:15 बजे से झारखंड हाई कोर्ट में होगी बहस

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में झारखंड हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई होगी. JPSC की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, CDPO और FSO परीक्षा को रद्द करने की मांग पर न्यायाधीश दीपक रोशन की एकलपीठ सुनवाई करेगी. कार्यवाही दोपहर 2:15 बजे से शुरू होने की जानकारी है.

कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, नाबालिग ने लगाया यौन शोषण का आरोप; जेल भेजे गए डॉ. अनिल कुमार
JHARKHAND

कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, नाबालिग ने लगाया यौन शोषण का आरोप; जेल भेजे गए डॉ. अनिल कुमार

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक आदिवासी नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी कुमार शिवाशीष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रांची में अपराधियों का तांडव! रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के पास चलीं गोलियां, लोगों में दहशत
JHARKHAND

रांची में अपराधियों का तांडव! रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के पास चलीं गोलियां, लोगों में दहशत

रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर विशाल हॉस्पिटल के सामने एक पेट्रोल पंप के पास अचानक हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई. गोलियों की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद हमलावर फरार हो गए. सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

साहिबगंज में 1100 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, सतचंडी महायज्ञ शुरू
JHARKHAND

साहिबगंज में 1100 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, सतचंडी महायज्ञ शुरू

शारदीय नवरात्र के पहले दिन साहिबगंज के झरना कॉलोनी दुर्गा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इसमें 1100 से अधिक महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. गंगा तट से गंगाजल भरकर मंदिर पहुंचे भक्तों के बीच कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ.