चित्रकूट में SBI बैंक में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
चित्रकूट के मानिकपुर में सोमवार सुबह SBI बैंक की शाखा में अचानक भीषण आग लग गई. मैनेजर के चेंबर से धुआं निकलने के बाद घटना का पता चला. आग में फर्नीचर, कंप्यूटर, AC और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए. दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.




