बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए दो लाख के जेवरात, जांच में जुटी पुलिस
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोतीचौकी खुठहरी गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है.

Sahebganj: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोतीचौकी खुठहरी गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है. जानकारी के अनुसार, सोतीचौकी खुठहरी निवासी राहुल ठाकुर के बंद घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना जिरवाबाड़ी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी.
पुलिस कर रही विभिन्न पहलुओं से जांच
जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संभावित संदिग्धों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
स्वीमिंग पूल बना कल्यानचक अंडरपास, जलजमाव से राहगीर परेशान, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा






Leave a comment