जिस ब्लैक जैकेट से बनी पहचान, वही ₹9.4 करोड़ में बिकी! Nvidia CEO Jensen Huang ने फिर चौंकाया
Jensen Huang की मशहूर ब्लैक लेदर जैकेट उम्मीद से 16 गुना ज्यादा कीमत पर नीलाम हुई. Sotheby's की नीलामी में इसकी कीमत करीब ₹9.4 करोड़ पहुंच गई.


AI की दुनिया में Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) सिर्फ अपनी कंपनी की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी सिग्नेचर ब्लैक लेदर जैकेट की वजह से भी दुनियाभर में पहचाने जाते हैं. अब यही जैकेट एक ऐसी कीमत पर नीलाम हुई है जिसने टेक इंडस्ट्री के साथ-साथ फैशन जगत को भी हैरान कर दिया. सोथबी (Sotheby's) की नीलामी में यह जैकेट 9.60 लाख डॉलर (करीब ₹9.4 करोड़) में बिकी, जबकि इसकी अनुमानित कीमत इससे लगभग 16 गुना कम लगाई गई थी.
₹50 लाख की उम्मीद थी, बोली पहुंच गई ₹9.4 करोड़ तक
ऑक्शन हाउस ने शुरुआत में इस जैकेट की कीमत 40 हजार से 60 हजार डॉलर (करीब ₹33 लाख से ₹50 लाख) के बीच रहने का अनुमान लगाया था. लेकिन नीलामी शुरू होते ही बोली लगातार बढ़ती गई और आखिरकार यह जैकेट 9.60 लाख डॉलर में बिक गई. यह वही Tom Ford की ब्लैक लेदर जैकेट है, जिसे जेन्सन हुआंग ने 18 अक्टूबर 2023 को ताइपे में आयोजित Hon Hai Tech Day के दौरान पहना था. इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि James Spence Authentication द्वारा की गई, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि यह वही जैकेट है जिसे खुद हुआंग ने पहना था.
जैकेट नहीं, बन चुकी है Jensen Huang की पहचान
जिस तरह स्टीव जॉब्स की ब्लैक टर्टलनेक और मार्क जुकरबर्ग की ग्रे टी-शर्ट उनकी पहचान बन गई थी, उसी तरह जेन्सन हुआंग की ब्लैक लेदर जैकेटअब उनकी पर्सनल ब्रांडिंग का हिस्सा बन चुकी है. बताया जाता है कि हुआंग अक्सर Tom Ford की लेदर जैकेट पहनते हैं, जिनकी कीमत हजारों डॉलर तक होती है, लेकिन इस बार उनकी एक जैकेट ने रिकॉर्ड बना दिया.
नीलामी की रकम कहां जाएगी?
इस नीलामी से मिली पूरी राशि निजी उपयोग में नहीं जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह रकम टेक और साइंस सेक्टर के युवा इनोवेटर्स की मदद के लिए दान की जाएगी. यह राशि सैन फ्रांसिस्को स्थित Long Journey Ventures की पहल के जरिए Age Institute नामक गैर-लाभकारी संस्था को दी जाएगी. यह संस्था टेक्नोलॉजी, विज्ञान, संस्कृति और समाज से जुड़े शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को नए विचारों पर काम करने के लिए सहयोग देती है. एक तरफ AI की दुनिया में Nvidia नए रिकॉर्ड बना रही है, तो दूसरी तरफ उसके CEO की एक जैकेट भी करोड़ों में बिककर यह बता रही है कि कभी-कभी एक सिग्नेचर स्टाइल भी करोड़ों की पहचान बन जाता है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

₹200 खर्च करो और OTT की दुनिया में एंट्री मारो! Airtel का नया प्लान देखकर Jio यूजर्स भी सोच में पड़ जाएंगे

Meta का नया AI आया. फोटो भी बनाएगा, एडिट भी करेगा! लेकिन India में लॉन्च होते ही क्यों मच गया बवाल?






Leave a comment