जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों को करेंगे परमानेंट, हर परिवार के एक सद्स्य को सरकारी नौकरी... तेजस्वी ने किया वादा
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीन बड़े चुनावी ऐलान किये हैं. पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी ने कहा कि अगर आरजेडी की सरकार बनती है तो जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा और उनकी सैलरी 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाएगा. दू...

Patna:
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीन बड़े चुनावी ऐलान किये हैं. पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी ने कहा कि अगर आरजेडी की सरकार बनती है तो जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा और उनकी सैलरी 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाएगा. दूसरा वादा उन्होंने सभी संविदा कर्मियों को स्थायी करने का किया और तीसरा बड़ा वादा उन्होंने हर परिवार के एक सद्स्य को सरकारी नौकरी देने का किया.
नीतीश सरकार में जीविका दीदियों का शोषण
तेजस्वी ने कहा कि जीविका दीदियों का जितना शोषण नीतीश सरकार में हुआ है, शायद ही कभी दूसरी सरकार में हुआ होगा. उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों का दौरा करते समय हर जगह जीविका दीदियों के समूहों से मुलाकात की और उनकी परेशानी को जाना. तेजस्वी ने कहा कि यह कोई मामूली घोषणा नहीं है. यह वर्षों से जीविका दीदियों की मांग रही है. बिना जीविका दीदियों के कोई काम पूरा नहीं हो सकता. लेकिन, उन्हें अब तक उनका हक नहीं मिला. संविदाकर्मियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अपने सारे काम संविदा कर्मचारियों से करवाती है, लेकिन उनके साथ अन्याय और शोषण होता रहा है. कई संविदा कर्मचारियों को बिना कारण नौकरी से हटाया गया. बिहार में लगभग 1 से 2 लाख संविदा कर्मचारी हैं, जिनसे सरकार काम तो ले रही है, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा.
MAA और BETI योजना भी लाएंगे
तेजस्वी ने MAA और BETI योजना लाने की बात कही. उन्होंने MAA योजना का फुल फॉर्म M- मकान, A- अन्न, A- आमदनी बताया. वहीं BETI योजना का फुल फॉर्म B- बेनेफिट, E- एजुकेशन, T- ट्रेनिंग और I- इनकम बताया. कहा कि दोनों योजनाएं बिहार की तस्वीर बदल देंगी.
संबंधित ख़बरें
और BIHAR ख़बरेंसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व सांसद आनंद मोहन को 30 दिनों के भीतर करना होगा सरेंडर
अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में VVIP मेहमानों का जमावड़ा, पवन सिंह-अक्षरा से लेकर सोनू सूद तक पहुंचे मोकामा
अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, 30 लाख रसगुल्ले तैयार, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार

अनंत सिंह की बेटी की हल्दी में नोटों की गड्डियां लेकर पहुंचा शख्स, महिला कलाकार ने हाथ जोड़कर किया मना

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, रांची-पटना समेत कई शहरों में महसूस हुए झटके

बिहार विधान परिषद में 8 नए सदस्यों की एंट्री, शपथ समारोह में सम्राट चौधरी-तेजस्वी और प्रशांत किशोर रहे मौजूद


