सियासी हलचल के Tej Pratap Yadav का ‘संत’ अवतार, शिव भक्ति का Video Viral
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर जहां सियासी हलचल तेज है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव इन दिनों भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं.

Patna: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर जहां सियासी हलचल तेज है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव इन दिनों भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. भगवान शिव के भक्त तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर 41 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शिव भक्ति का संदेश दिया है.
वीडियो में तेज प्रताप यादव कहते हैं कि जो व्यक्ति महादेव को पाने की तपस्या में लीन हो जाता है, उसके लिए संसार की हर मोह-माया स्वतः समाप्त हो जाती है. उन्होंने अपने संदेश के अंत में “हर-हर महादेव” का जयघोष भी किया. इससे पहले होली के अवसर पर भी तेज प्रताप यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रंग-गुलाल खेलते हुए नजर आए थे.
तेज प्रताप यादव के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग उनकी शिव भक्ति की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स तंज भी कस रहे हैं. एक यूजर अभिषेक द्विवेदी ने लिखा कि भइया अभी तो आपने पार्टी बनाई है, इतनी जल्दी मोह-माया से विरक्त क्यों हो रहे हैं. वहीं जिबछ हजारी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मानव सेवा कीजिए, महादेव खुद आपके सामने प्रकट हो जाएंगे. वहीं निरंजन कुमार सिंह ने उन्हें बेहद धार्मिक व्यक्ति बताते हुए उनकी प्रशंसा की.
तेज प्रताप यादव पहले भी कई बार शिव आराधना और कृष्ण भक्ति को लेकर चर्चा में रहे हैं. विधायक और मंत्री रहने के दौरान भी वे कई मौकों पर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते रहे हैं, जिनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
हाल ही में तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर ‘संत’ अवतार में एक नया अकाउंट भी शुरू किया है. इस अकाउंट पर वे भगवान शिव से जुड़ी बातें और आध्यात्मिक संदेश साझा कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले लाल वस्त्र और रुद्राक्ष माला में उनका नया अंदाज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था. इसी क्रम में उन्होंने अपना एक और वीडियो साझा किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts



Leave a comment