रांची में नवीन सरना हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस से भिड़े छात्र, प्रशासन ने दी 5 दिन की मोहलत
Ranchi : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में स्थित नवीन सरना कॉलेज हॉस्टल को खाली कराने के लिए पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. बिशु उरांव को हॉस्टल में दखल दिलाने के लिए पहुंची पुलिस की टीम से छात्र भिड़ गये. छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र ...


Ranchi :
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में स्थित नवीन सरना कॉलेज हॉस्टल को खाली कराने के लिए पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. बिशु उरांव को हॉस्टल में दखल दिलाने के लिए पहुंची पुलिस की टीम से छात्र भिड़ गये. छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र विरोध करते रहे. छात्रों का आक्रोश देखते हुए पुलिस को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी. इसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
पुलिस को रोकनी पड़ी कार्रवाई
शनिवार को, मजिस्ट्रेट के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल हॉस्टल खाली कराने के लिए पहुंचा. लेकिन हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, जिससे पुलिस को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर कई पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं.
कोर्ट का फैसला
बताया जाता है कि बिशु उरांव नाम का एक व्यक्ति हॉस्टल की जमीन पर अपना दावा कर रहा था। इस मामले में कोर्ट में चल रहे केस के बाद कोर्ट ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया है. इसके साथ ही, जिला प्रशासन को दखलदिहानी करने का आदेश भी दिया गया है. पुलिस इसी सिलसिले में हॉस्टल पहुंची थी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment