नालंदा में बड़ा हादसा: Shitala Mata Temple में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां Shitala Mata Temple में अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Nalanda: जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां Shitala Mata Temple में अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया. बाकी घायलों का इलाज जारी है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भगदड़ के कारणों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
क्या है मामला ?
जानकारी के अनुसार, चैत्र महीने के अंतिम मंगलवार के अवसर पर Shitala Mata Temple में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. हालांकि, मंदिर परिसर में पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था बेहद कमजोर बताई जा रही है. इसी दौरान कुछ श्रद्धालु जल्द दर्शन करने की कोशिश में कतार तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई. स्थिति जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गई और मंदिर परिसर में भगदड़ की स्थिति बन गई. लोग एक-दूसरे पर गिरते और चढ़ते चले गए, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. करीब एक दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया. घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस-प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि चैत्र महीने में भारी भीड़ की आशंका के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे.
खबर अपडेट की जा रही है...

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज SDPO गौतम कुमार समेत दो अधिकारियों के 12 ठिकानों पर छापेमारी

पटना यूनिवर्सिटी में नीतीश के सामने लगे ‘सम्राट गो-बैक’ के नारे






Leave a comment