शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: नेमरा में प्रतिमा का अनावरण, 5 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन
“दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धांजलि सभा और विकास मेला आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान करीब 5 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया.”

Ramgarh: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. प्रतिमा अनावरण और श्रद्धांजलि सभा में झारखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, सोरेन परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस अवसर पर नेमरा में विकास मेला भी आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करीब 5 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री संजय यादव, मंत्री योगेंद्र महतो, विधायक अनूप सिंह और विधायक महुआ माजी समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए. वहीं, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सहित सोरेन परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.
श्रद्धांजलि सभा सह विकास मेला में विधायक ममता देवी, विधायक अमित महतो और चंदनक्यारी विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की. कार्यक्रम के दौरान शिबू सोरेन की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को याद किया गया. साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.

