सीनियर IPS संजय ए लाठकर विरमित, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर परमाणु ऊर्जा विभाग में देंगे योगदान
Ranchi : झारखंड कैडर के सीनियर IPS अधिकारी संजय ए लाठकर को झारखंड सरकार ने विरमित कर दिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. वर्तमान में एडीजी रेल की जिम्मेदारी संभाल रहे लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहा है. वे अब परमाणु उर्जा विभाग में आईजी सिक्यूरिटी...

Ranchi :
झारखंड कैडर के सीनियर IPS अधिकारी संजय ए लाठकर को झारखंड सरकार ने विरमित कर दिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. वर्तमान में एडीजी रेल की जिम्मेदारी संभाल रहे लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहा है. वे अब परमाणु उर्जा विभाग में आईजी सिक्यूरिटी की जिम्मेदारी संभालेंगे. संजय ए लाठकर झारखंड में आईजी अभियान जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. नक्सलियों के खिलाफ कई बड़े अभियान उनके नेतृत्व में चलाए गये हैं. IPS संजय ए लाठकर को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है.
पहले भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रह चुके हैं
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय आनंद एक तेज तर्रार और ईमानदार पुलिस अधिकारी माने जाते हैं. इससे पहले लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए आईपीएस लाठकर झारखंड चैप्टर के आईजी भी रह चुके हैं.
एडीजी रैंक का एक और अफसर हो जाएगा कम
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय लाठकर को एडीजी स्तर और वेतन पर परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत आईजी सुरक्षा के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. लाठकर के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद झारखंड में एडीजी रैंक के अधिकारियों की कमी हो जाएगी.राज्य में अभी भी कई महत्वपूर्ण विभागों में एडीजी रैंक के अधिकारी नहीं हैं.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


