रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुजीत सिन्हा गैंग का हथियार तस्कर दशरथ शुक्ला गिरफ्तार, तीन पिस्टल बरामद
Ranchi: रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े कुख्यात हथियार तस्कर दशरथ शुक्ला को पुलिस ने तीन पिस्टल और कई गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार, हाल ही में गैंग के कई सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को दशरथ शुक्ला के बारे में म...

Ranchi:
रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े कुख्यात हथियार तस्कर दशरथ शुक्ला को पुलिस ने तीन पिस्टल और कई गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है.
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में गैंग के कई सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को दशरथ शुक्ला के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे. जांच में यह भी सामने आया है कि ये हथियार जमशेदपुर में रंगदारी वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने वाले थे. गौरतलब है कि इससे पहले भी सुजीत सिन्हा गैंग पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 21 हथियार मंगवाने की घटना में शामिल रहा है.
रांची पुलिस गैंग के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही है. इससे पहले भी BIT ओपी क्षेत्र से इस गिरोह से जुड़े कई अपराधियों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी हो चुकी है. फिलहाल पुलिस पाकिस्तान कनेक्शन से आए हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंईपीएफ के पांच करोड़ बकाये और वेतन बढ़ोतरी पर भड़के सफाईकर्मी, नगर आयुक्त को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आधुनिक तकनीकों से अपडेट रहना दंत चिकित्सकों के लिए जरूरी : डॉ. राजीव रंजन
सारठ मुख्य मार्ग पर बेकाबू कार पेड़ से टकराई, महिला की मौके पर मौत

CM हेमंत सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने की मुलाकात, शिक्षा के प्रति जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना

तकनीकी हुनर से संवरेगा देवघर के युवाओं का भविष्य, 100 अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए रांची रवाना

संविधान के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में दें योगदान : उपायुक्त


