रांची नगर निगम चुनाव: मेयर पद के सभी उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिन्ह, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
रांची नगर निगम चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है. नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मेयर पद के लिए मैदान में बचे सभी उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं. कुल 11 उम्मीदवार अब सीधे मतदाताओं के बीच अपनी दावेदारी पेश करेंगे. चुनाव आयोग द्वारा चिन्ह आवंटन के साथ ही चुनावी

रांची नगर निगम चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है. नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मेयर पद के लिए मैदान में बचे सभी उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं. कुल 11 उम्मीदवार अब सीधे मतदाताओं के बीच अपनी दावेदारी पेश करेंगे. चुनाव आयोग द्वारा चिन्ह आवंटन के साथ ही चुनावी प्रचार ने भी रफ्तार पकड़ ली है. इस चुनाव में जहां कई निर्दलीय उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं तीन प्रमुख उम्मीदवार बड़े राजनीतिक दलों के समर्थन से मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प और कड़ा माना जा रहा है.
मेयर पद के उम्मीदवार और उनके चुनाव चिन्ह
किरण कुमारी — एयरकंडीशनर
देवी दयाल मुंडा — छड़ी
प्रवीण कच्छप — चुड़िया
विनोद कुमार बड़ाइक — बैटरी टॉर्च
रमा खलखो — बेंच
रौशनी खलखो — बिस्कुट
सुजाता कच्छप — बक्सा
सुजीत विजय आनंद कुजूर — ईंट
सुमन कांत तिग्गा — बाल्टी
सुरेंद्र लिंडा — कैमरा
सोनू खलखो — कारपेट
पार्टी समर्थित उम्मीदवारों पर खास नजर
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
सुजीत विजय आनंद कुजूर (ईंट)
झामुमो ने मेयर पद के लिए सुजीत विजय आनंद कुजूर को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी संगठन पूरी ताकत के साथ उनके समर्थन में मैदान में उतर चुका है. आदिवासी और शहरी मतदाताओं में उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
रौशनी खलखो (बिस्कुट)
भाजपा ने रौशनी खलखो पर भरोसा जताया है. संगठनात्मक समर्थन और शहरी वोट बैंक में पकड़ के दम पर वे भाजपा की प्रमुख चेहरा बनी हुई हैं. पार्टी की रणनीति महिलाओं और युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस की है.
कांग्रेस
रमा खलखो (बेंच)
कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रमा खलखो भी मेयर पद की दौड़ में मजबूती से शामिल हैं. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें खुला समर्थन दिया है और कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक उनके पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश जारी है.
त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत
राजनीतिक जानकारों की मानें तो रांची नगर निगम चुनाव में मुख्य मुकाबला JMM, BJP और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच देखने को मिलेगा. हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवार भी कुछ वार्डों और समुदायों में वोट काटने की भूमिका निभा सकते हैं, जिससे मुकाबला और रोचक हो सकता है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment