रांची में हाईकोर्ट के वकील से 2 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी
झारखंड हाईकोर्ट के वकील कुणाल भारतेंदु से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उन्होंने खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. वकील डुमरदगा क्षेत्र के निवासी हैं.

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के वकील कुणाल भारतेंदु से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उन्होंने खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. वकील डुमरदगा क्षेत्र के निवासी हैं.
FIR के अनुसार, उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आया. इसके बाद जब उन्होंने उसी नंबर पर कॉल किया, तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को राहुल दुबे गैंग का सदस्य बताते हुए अपना नाम प्रकाश शुक्ला बताया. आरोपी ने पहले वकील का नाम कन्फर्म किया और फिर उनसे जमीन कारोबार से जुड़े होने के बारे में पूछताछ की.
वकील द्वारा स्वयं को रांची हाईकोर्ट का वकील बताए जाने के बावजूद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की. कॉलर ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर रकम नहीं दी गई, तो उनकी हत्या कर दी जाएगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

15 साल के प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: रांची में सुपारी देकर कराई गई आशिफ अंसारी की हत्या, 5 गिरफ्तार

रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, डिस्पैच सेंटर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां



Leave a comment