राज्यसभा चुनाव: JMM ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, दूसरे नाम पर सस्पेंस बरकरार
राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने एक उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने एक उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है. पार्टी ने बैजनाथ राम को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है. वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी देर शाम तक दूसरे उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान कर सकती है.
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस का पक्ष रखने वाले थे. हालांकि, उनकी बैठक से पहले ही झामुमो ने बैजनाथ राम के नाम पर मुहर लगाकर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि गठबंधन की ओर से दूसरे उम्मीदवार के रूप में किसे मैदान में उतारा जाता है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






Leave a comment