विधानसभा में प्रदीप यादव ने बीजेपी को कहा वोट चोर, पक्ष-विपक्ष के हंगामे के बीच सदन आज भी बाधित
Ranchi: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे से शुरू हुआ. 11:10 में जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई. उन्होंने संविधान की कॉपी हाथों में लेकर कहा कि संविधान ने देश के दलित, पिछड़े और आम ...

Ranchi: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे से शुरू हुआ. 11:10 में जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई. उन्होंने संविधान की कॉपी हाथों में लेकर कहा कि संविधान ने देश के दलित, पिछड़े और आम आदमी सबको वोट का अधिकार दिया, लेकिन ये लोग वोट चोरी कर रहे.
इसके बाद सदन में वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे गूंजने लगे. विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक एक बार फिर आमने-सामने आ गए और वेल में पहुंचकर जोरदार हंगामा किया. विरोध और हंगामा के दौरान कुछ विधायकों ने विरोध में पोस्टर भी फाड़े. लगातार हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


