अब 3 जुलाई को होगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण, नितिन गडकरी ने दिया समय
Ranchi: रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन अब 3 जुलाई को होगा. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने इसकी जानकारी दी है. पहले इसका उद्घाटन 19 जून को प्रस्तावित था, लेकिन समय नहीं होने की वजह से केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नई तारीख दी है. रातू रोड एलिवेटेड कॉरि...

Ranchi:
रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन अब 3 जुलाई को होगा. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने इसकी जानकारी दी है. पहले इसका उद्घाटन 19 जून को प्रस्तावित था, लेकिन समय नहीं होने की वजह से केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नई तारीख दी है. रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर 26 महीने में बनकर तैयार हुआ है. इसे बनाने में 400 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इसके शुरू होने से रांची और खास कर रातू रोड इलाके में रहने वालों को जाम से काफी हद तक निजात मिलेगा.
नागाबाबा खटाल से पिस्का मोड़ अब सिर्फ 7 मिनट में
अभी रातू रोड में नागाबाबा खटाल से पिस्का मोड़ तक (2.5 किलोमीटर) का सफर पूरा करने में आधा से एक घंटा का समय लगता था, लेकिन एलिवेटेड कॉरिडोर के जरिये अब यह सफर महज सात मिनट में पूरा हो पायेगा. इस 3.57 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के फिनिशिंग टच का काम अंतिम चरण में है. कॉरिडोर का रैंप 600 मीटर लंबा है. इसका निर्माण कार्य नवंबर 2022 में शुरू हुआ था. उस वक्त जनवरी 2025 यानी करीब 22 महीने में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन, जमीन अधिग्रहण और कुछ अन्य तकनीकी कारणों से एलिवेटेड कॉरिडोर को पूरा होने में निर्धारित समय से लगभग चार माह का ज्यादा समय लगा. इसका निर्माण NHAI से कराया गया है. संवेदक के रूप में केसीसी बिल्डकॉन ने निर्माण कार्य पूरा किया है. 101 पिलरों पर खड़े इस फ्लाईओवर के निर्माण में 400 करोड़ रुपये की लागत आयी है.
नामकरण पर राजनीति
उधर एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले इसके नामकरण पर राजनीति तेज हो गई है. राजनीतिक विश्लेषक हिमांशु कुमार ने फ्लाईओवर का नाम पूर्व समाजसेवी और राजनेता विनोद बिहारी महतो के नाम पर करने की मांग उठाई है. उनके इस प्रस्ताव के बाद से नामकरण को लेकर बहस छिड़ गई. दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने एकजुट होकर इस फ्लाईओवर का नाम झारखंड आंदोलन के नायक और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के नाम पर रखने की अपील की है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि शिबू सोरेन ने झारखंड के लिए जो बलिदान और संघर्ष किया, वह अतुलनीय है. इस फ्लाईओवर का नाम उनके नाम करना न सिर्फ उनके योगदान का सम्मान होगा, बल्कि यह झारखंड की जनता की भावनाओं का भी प्रतिनिधित्व करेगा. उधर कुड़मी समाज ने भी इस फ्लाईओवर का नाम रघुनाथ महतो के नाम पर करने की मांग उठाई है. वहीं बीजेपी ने कहा है कि यह केंद्र का मामला है JMM -कांग्रेस इसपर राजनीति न करे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


