नवीन जायसवाल बने बीजेपी के मुख्य सचेतक, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो सह सचेतक
Ranchi: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने हटिया से विधायक नवीन जायसवाल को विधानसभा में बीजेपी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है, वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो को उप सचेतक बनाया गया है. नवीन जायसवाल बीजेपी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. उन्हें विध...

Ranchi:
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने हटिया से विधायक नवीन जायसवाल को विधानसभा में बीजेपी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है, वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो को उप सचेतक बनाया गया है. नवीन जायसवाल बीजेपी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. उन्हें विधायी कार्यों का अच्छा अनुभव है. पार्टी के विधायकों में अनुशासन बनाए रखने और विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की उनकी जिम्मेवारी होगी.
बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने इन नियुक्तियों को विधानसभा सत्रों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण बताया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव विधायकों के समन्वय और सदन में पार्टी की रणनीति को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है.
इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने न सिर्फ आगामी विधानसभा सत्रों की रणनीति को मजबूती देने की दिशा में कदम उठाया है, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन भी साधा है. राज सिन्हा और नागेंद्र महतो अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


