मोदी के Melody गिफ्ट से Parle के शेयर बाजार में हलचल! पर ये Parle नहीं बनाती Melody टॉफी
Narendra Modi ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी दी थी. इसके बाद देश में एक अजीब सी स्थिति बन गई जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. Meloni ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया.

Narendra Modi ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी दी थी. इसके बाद देश में एक अजीब सी स्थिति बन गई जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. Meloni ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया. इसके बाद इंटरनेट पर मेलोडी टॉफी चर्चा में आ गई. इसके बाद क्या हुआ, यह किसी ने नहीं सोचा था. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर Melody टॉफी का स्टॉक जल्दी से खत्म होने लगा. लेकिन सबसे बड़ा असर शेयर बाजार में दिखा, जहां पेरेंट कंपनी Parle के शेयरों में अचानक से खरीदारी बढ़ गई.
Parle’ नाम देखकर निवेशकों ने खरीद डाले शेयर
दिलचस्प बात यह है कि जिस कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी आई, उसका मेलोडी टॉफी से कोई सीधा संबंध ही नहीं है. दरअसल, मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पार्ले प्रोडक्ट्स है, जो Parle- G, Monaco, Hide & Seek जैसे बड़े ब्रांड्स बनाती है. लेकिन शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी पार्ले इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक अलग कंपनी है. सोशल मीडिया पर 'पार्ले' नाम वायरल होते ही निवेशकों ने बिना ज्यादा पड़ताल किए पार्ले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने शुरू कर दिए. नतीजा यह हुआ कि बुधवार के बाद गुरुवार को भी इस शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया.
एक साल से टूट रहा था शेयर, Melody ने बदल दी किस्मत!
अगर Parle Industries के शेयर का पुराना रिकॉर्ड देखें, तो बीते एक साल में यह स्टॉक करीब 68 फीसदी तक टूट चुका था. लंबे समय से लगातार गिरावट झेल रहे इस शेयर में अचानक Melody ट्रेंड ने नई जान फूंक दी. बाजार में कई निवेशकों ने सिर्फ ‘Parle’ नाम देखकर खरीदारी कर दी, जबकि कंपनी का बिजनेस टॉफी या FMCG सेक्टर से जुड़ा ही नहीं है. बुधवार को खबर सामने आने के बाद Parle Industries के शेयर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और स्टॉक 5.25 रुपये पर अपर सर्किट के साथ बंद हुआ. इसके अगले ही दिन गुरुवार को बाजार खुलते ही फिर 5 फीसदी की तेजी आई और शेयर 5.51 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर करीब 26.91 करोड़ रुपये पहुंच गया.
टॉफी नहीं बनाती तो क्या करती है Parle Industries?
Parle Industries Limited मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट डेवलपमेंट सेक्टर में काम करती है. इसका कारोबार निर्माण और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ है. वहीं दूसरी ओर Parle Products देश की सबसे लोकप्रिय FMCG कंपनियों में से एक है, जिसने 80 के दशक में Melody टॉफी लॉन्च की थी. यही कंपनी Parle-G बिस्किट समेत कई बड़े ब्रांड्स बनाती है. Melody टॉफी की एक छोटी-सी वायरल क्लिप ने यह साबित कर दिया कि सोशल मीडिया का असर अब सिर्फ ट्रेंड तक सीमित नहीं है, बल्कि शेयर बाजार की दिशा भी बदल सकता है. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि बिना पूरी जानकारी के सिर्फ नाम देखकर निवेश करना जोखिम भरा साबित हो सकता है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Made in India का दुनिया में बज रहा डंका! भारत बना ऑटोमोबाइल का नया 'पावरहाउस', विदेशी कंपनियां यहीं बना रहीं अपनी कारें

Amazon Prime Day 2026 शुरू होने से पहले कर लीजिए सही फैसला! जानिए कौन-सा Prime Membership प्लान आपकी जेब के लिए बेस्ट





Leave a comment