मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत, पारस अस्पताल में एडमिट
Ranchi: झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हफीजुल हसन आज विधानसभा के पूरक मॉनसून सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए निकले थे. अचानक तबीयत बिगड़ गई और आनन-फानन में उन्हें पारस अस्प...

Ranchi: झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हफीजुल हसन आज विधानसभा के पूरक मॉनसून सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए निकले थे. अचानक तबीयत बिगड़ गई और आनन-फानन में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री उनका हालचाल जानने पारस अस्पताल पहुंचे.
जुलाई में हुई थी हार्ट सर्जरी
जुलाई में ही हफीजुल हसन की दिल्ली में गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी हुई थी. सफल सर्जरी के बाद वह वापस रांची लौट आये थे. हालांकि मंत्री बेड रेस्ट पर ही थे. इसी बीच आज गुरुवार की सुबह अचानक मंत्री की तबीयत फिर से बिगड़ गयी.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर दौड़ी रांची, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ के तहत स्वच्छता का दिया संदेश
ओमान में फंसी लोहरदगा की सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, 8 महीने बाद लौटीं झारखंड
बिरसा मुंडा की राष्ट्रभक्ति और बलिदान देश को सदैव प्रेरित करते रहेंगे: अमित शाह, झारखंड स्थापना दिवस पर दी बधाई

झारखंड स्थापना दिवस पर CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, बोले- देश के लिए गौरव का दिन

छठ का पहला अर्घ्य आज शाम 5:01 बजे, डूबते सूर्य को दूध और जल अर्पित करेंगे व्रती

धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आज, जानिए जल-जंगल-जमीन की लड़ाई की पूरी कहानी


