बेगूसराय में नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक: हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, Video Viral
मुख्यमंत्री Nitish Kumar की ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण का आज आखिरी दिन है. इस दौरान वह Begusarai पहुंचे. लेकिन उनके आगमन से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई, जब जिस हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने वाला था, वहां अचानक एक बैल घुस आया

मुख्यमंत्री Nitish Kumar की ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण का आज आखिरी दिन है. इस दौरान वह Begusarai पहुंचे. लेकिन उनके आगमन से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई, जब जिस हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने वाला था, वहां अचानक एक बैल घुस आया और अफरा-तफरी मच गई.
मुख्यमंत्री के आने से पहले हेलीपैड पर बैल का तांडव
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बियाडा कैंपस में हेलीपैड तैयार किया गया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इसी दौरान एक बेकाबू बैल अचानक हेलीपैड के अंदर घुस आया. बैल को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. बैल ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाना शुरू कर दिया, जिसके बाद अपनी सुरक्षा के लिए जवान इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर तक हेलीपैड के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लैंड करने से ठीक पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
बेगूसराय को 274 करोड़ की योजनाओं की सौगात
समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने Begusarai जिले को करीब 274 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी. तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री सबसे पहले बेगूसराय पहुंचे और यहां औद्योगिक इकाइयों का अवलोकन किया. इसके बाद उन्होंने कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
सभा को भी किया संबोधित
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया और राज्य में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम के बाद उनका दोपहर करीब 3 बजे पटना लौटने का कार्यक्रम तय है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment