Maiya Samman Yojana: 12 तारीख को आ गई 12वीं किस्त, लाभुकों के खाते में आने लगी जुलाई महीने की राशि
Ranchi: मंईयां सम्मान योजना की 12वीं किस्त की राशि मंगलवार (12 अगस्त) को लाभुकों के खाते में आनी शुरू हो गई है. लाभुकों को योजना की 11वीं किस्त यानी जून महीने की राशि 2500 रूपये रक्षाबंधन के पहले 31 अगस्त को मिली थी. अब लाभुकों के खाते में जुलाई माह की राशि 2500 रुपये आने शुरू हो गये हैं. सिर्फ 12 द...

Ranchi: मंईयां सम्मान योजना की 12वीं किस्त की राशि मंगलवार (12 अगस्त) को लाभुकों के खाते में आनी शुरू हो गई है. लाभुकों को योजना की 11वीं किस्त यानी जून महीने की राशि 2500 रूपये रक्षाबंधन के पहले 31 अगस्त को मिली थी. अब लाभुकों के खाते में जुलाई माह की राशि 2500 रुपये आने शुरू हो गये हैं. सिर्फ 12 दिन बाद ही दूसरी बार योजना की राशि मिलने से लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं.
रांची की लाभुक महिलाओं के खाते में मंगलवार से योजना की राशि आने शुरू हो गये हैं. जल्द ही सभी लाभुकों के खाते में योजना की राशि पहुंच जायेगी. इससे पहले 31 जुलाई को रांची जिले के कुल 3,85,751 लाभुकों को योजना की राशि उनके बैंक खातों में भेजी गयी थी. 115 करोड़ 7 लाख 12 हजार 500 रुपये लाभुकों के खाते में हस्तांतरित किये गये थे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


