झारखंड राज्यसभा चुनाव: 18 जून को 2 सीटों पर वोटिंग, कांग्रेस की रेस में राजेश ठाकुर, केशव कमलेश, सुबोध कांत सहाय, धीरज साहू-बलमुचू हटे !
झारखंड में राज्यसभा की 2 खाली सीटों पर 18 जून को मतदान होना है, जिसे लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर तेज हो गया है. पार्टी ने गठबंधन धर्म के तहत एक सीट पर दावा ठोक दिया है.

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा की 2 खाली सीटों पर 18 जून को मतदान होना है, जिसे लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर तेज हो गया है. पार्टी ने गठबंधन धर्म के तहत एक सीट पर दावा ठोक दिया है. गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. सीएम आवास में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई.
स्टेट गेस्ट हाउस में हुई रायशुमारी
सीएम से मुलाकात के बाद स्टेट गेस्ट हाउस में कांग्रेस नेताओं की रायशुमारी हुई. बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि खाली हो रही 2 सीटों में से एक सीट कांग्रेस के कोटे में कैसे आए.
धीरज साहू और प्रदीप बलमुचू रेस से बाहर
बड़ी खबर ये है कि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने खुद को राज्यसभा की रेस से अलग कर लिया है. दोनों नेताओं ने साफ कहा कि वे इस बार उम्मीदवार नहीं बनना चाहते. प्रदीप बलमुचू ने तो यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें उम्मीदवार बनाया गया तो JMM की तरफ से क्रॉस वोटिंग हो सकती है.
सीएम हाउस के करीबी पर दांव?
सूत्रों की मानें तो राज्यसभा के लिए कांग्रेस ऐसे नाम पर सहमति बना सकती है जो सीएम हाउस के करीब हो. इस लिहाज से पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का नाम फिलहाल रेस से आउट माना जा रहा है.
कौन-कौन रेस में?
कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा के लिए जिन नामों पर गंभीरता से चर्चा चल रही है उनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी का नाम प्रमुख है. 18 जून को मतदान से पहले कांग्रेस जल्द उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment