संगठन को धार देने में जुटी झारखंड कांग्रेस, वोटर लिस्ट पर भी पैनी नजर; के. राजू के नेतृत्व में तेज हुआ अभियान
झारखंड कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. प्रदेश प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में पार्टी लगातार समीक्षा बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और संगठनात्मक विस्तार पर जोर दे रही है.

Ranchi: झारखंड कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. प्रदेश प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में पार्टी लगातार समीक्षा बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और संगठनात्मक विस्तार पर जोर दे रही है. कांग्रेस का लक्ष्य बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है. वहीं दूसरी ओर राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर भी पार्टी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. कांग्रेस का दावा है कि वह किसी भी वैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटने नहीं देगी और इसके लिए जमीनी स्तर पर निगरानी तंत्र सक्रिय कर दिया गया है.
के. राजू के नेतृत्व में संगठन विस्तार पर फोकस
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के मिशन पर जुटे हुए हैं. पार्टी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे संगठनात्मक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकें और जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ा सकें. कांग्रेस ने वर्ष 2026 को ‘संगठन सृजन वर्ष’ के रूप में चिह्नित किया है. इसके तहत बूथ स्तर तक मजबूत टीम तैयार करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है. जिला और प्रखंड स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जबकि के. राजू स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं को यह भी प्रशिक्षित किया जा रहा है कि वे राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं. कांग्रेस का मानना है कि जनता से सीधा संवाद और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संगठन को और मजबूत बनाएगा.
SIR को लेकर कांग्रेस अलर्ट मोड में
राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर कांग्रेस ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. पार्टी का आरोप है कि वोटर लिस्ट से कुछ वर्गों के मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश हो सकती है. इसे देखते हुए कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर निगरानी टीमों का गठन किया है. कांग्रेस ने अपने बीएलए-2 स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे SIR प्रक्रिया के दौरान जमा होने वाले प्रत्येक फॉर्म की निगरानी करें. यदि किसी वैध मतदाता का नाम हटाने का प्रयास किया जाता है तो तत्काल आपत्ति दर्ज कराई जाए और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाए.
चुनावी तैयारी में डबल रणनीति
कांग्रेस का मानना है कि आगामी चुनावों में सफलता के लिए मजबूत संगठन और मतदाता सूची की सतर्क निगरानी दोनों जरूरी हैं. इसी वजह से पार्टी एक साथ दो मोर्चों पर काम कर रही है—एक ओर संगठनात्मक मजबूती और दूसरी ओर वोटर लिस्ट की सुरक्षा. पार्टी नेताओं का कहना है कि हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर मतदाताओं के अधिकारों से समझौता न हो.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


