बिहार में JDU सांसद और विधायक से रंगदारी की मांग, जान से मारने की धमकी
बिहार में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ही सत्तारूढ़ JDU के दो जनप्रतिनिधियों को रंगदारी की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सीवान से JDU सांसद विजय लक्ष्मी देवी और बड़हरिया से JDU विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है.

बिहार में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ही सत्तारूढ़ JDU के दो जनप्रतिनिधियों को रंगदारी की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सीवान से JDU सांसद विजय लक्ष्मी देवी और बड़हरिया से JDU विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. रकम नहीं देने पर दोनों को हत्या की धमकी भी दी गई है.
धमकी मिलने के बाद सांसद प्रतिनिधि और विधायक ने अपने-अपने क्षेत्रों के थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, कॉल करने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. प्रारंभिक जांच में यह घटना असामाजिक तत्वों की करतूत मानी जा रही है.
गौरतलब है कि नई एनडीए सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई करने का दावा कर रही है. गृह विभाग की कमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है और वे लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं. ऐसे में सत्ताधारी दल के नेताओं को धमकी मिलना सरकार के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है.
जैसे ही यह मामला सामने आया, जिला पुलिस सक्रिय हो गई है. रंगदारी मांगने वाले मोबाइल नंबरों की तकनीकी ट्रैकिंग शुरू कर दी गई है. साइबर सेल और सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही लोकेशन और कॉलर की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी और मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
संबंधित ख़बरें
और CRIME ख़बरेंअनंत सिंह की बेटी की हल्दी में नोटों की गड्डियां लेकर पहुंचा शख्स, महिला कलाकार ने हाथ जोड़कर किया मना
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, रांची-पटना समेत कई शहरों में महसूस हुए झटके
कोयला लोड हाईवा में आगजनी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

बिहार विधान परिषद में 8 नए सदस्यों की एंट्री, शपथ समारोह में सम्राट चौधरी-तेजस्वी और प्रशांत किशोर रहे मौजूद

नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस का एक्शन, 3 आरोपी जेल भेजे गए; 150 अज्ञात पर FIR

खराब मौसम के बीच पटना पहुंचे पीएम मोदी, नीतीश सेतु का किया उद्घाटन


