Instagram CSEAM Ads: भारत सरकार का Meta पर बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक विज्ञापन हटाने के आदेश, 7 दिन में मांगा जवाब
nstagram पर CSEAM से जुड़े विज्ञापनों को लेकर भारत सरकार ने Meta को नोटिस भेजा है, MeitY ने आपत्तिजनक कंटेंट तुरंत हटाने और 7 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने का निर्देश दिया है.


भारत सरकार ने Meta के स्वामित्व वाले Instagram को लेकर बड़ा कदम उठाया है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने कंपनी को नोटिस जारी कर उन सभी विज्ञापनों और कंटेंट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है, जो बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री (Child Sexual Exploitation and Abuse Material - CSEAM) तक पहुंच को बढ़ावा देते हैं. मंत्रालय ने Meta से इस मामले में 7 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब भी मांगा है. सूत्रों के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया है कि Instagram पर किसी भी तरह का ऐसा कंटेंट या पेड विज्ञापन, जो CSEAM से जुड़ा हो या उसकी पहुंच आसान बनाता हो, उसे तत्काल प्लेटफॉर्म से हटाया जाए.
Instagram पर क्यों हुई कार्रवाई?
Instagram भारत समेत दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में शामिल है. करोड़ों यूजर्स, खासकर युवा, रोजाना इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. Reels और विज्ञापन आधारित कंटेंट के जरिए लाखों ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार करते हैं. सरकार का मानना है कि यदि प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक या अवैध कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन मौजूद हैं, तो इससे ऑनलाइन सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. इसी वजह से MeitY ने Meta को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
WhatsApp को लेकर भी सरकार ने मांगा जवाब
Meta को यह नोटिस ऐसे समय में मिला है जब हाल ही में भारत सरकार ने WhatsApp Username Feature को लेकर भी कंपनी से जवाब तलब किया था. सरकार ने आशंका जताई थी कि यूजरनेम फीचर लागू होने के बाद साइबर अपराधियों और ऑनलाइन ठगों के लिए फर्जी पहचान बनाना आसान हो सकता है. हालांकि Meta ने स्पष्ट किया था कि यह फीचर अभी परीक्षण चरण में है और इसे फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया जा रहा है. WhatsApp का प्रस्तावित Username फीचर यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर छिपाकर केवल यूजरनेम के जरिए बातचीत करने की सुविधा देगा. इससे अनजान नंबरों की पहचान करना पहले की तुलना में कठिन हो सकता है.
क्या है Meta?
Meta Platforms Inc. दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है. पहले इसका नाम Facebook Inc. था, जिसे अक्टूबर 2021 में बदलकर Meta कर दिया गया. कंपनी के अंतर्गत Facebook, Instagram, WhatsApp, Messenger, Threads, AI और Virtual Reality से जुड़े कई प्लेटफॉर्म संचालित होते हैं. भारत Meta के सबसे बड़े बाजारों में शामिल है. ऐसे में सरकार की ओर से जारी यह नोटिस डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा और ऑनलाइन कंटेंट की निगरानी को लेकर एक अहम कदम माना जा रहा है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

AI से कचरा गायब, GPS से लगाई हाजिरी! Gurugram में टेक्नोलॉजी से हुई ऐसी धोखाधड़ी कि नौकरी ही चली गई
प्रधानमंत्री को चला गया बीप वाला इमरजेंसी एलर्ट मैसेज, फिर क्या हुआ?






Leave a comment