राज्यपाल से किस हैसियत से मिले तुपुदाना ओपी प्रभारी?... स्वास्थ्य मंत्री ने उठाये सवाल
Ranchi: राजधानी के तुपुदाना ओपी के प्रभारी दुलाल महतो ने बजरंग दल के नेताओं के साथ जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर ली. मुलाकात की तस्वीर जैसे ही सामने आई हंगामा हो गया. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने थानेदार की राज्यपाल से मुलाकात पर सवाल खड़े कर दिये. इरफान अंसारी ने एक्स पर पो...

Ranchi: राजधानी के तुपुदाना ओपी के प्रभारी दुलाल महतो ने बजरंग दल के नेताओं के साथ जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर ली. मुलाकात की तस्वीर जैसे ही सामने आई हंगामा हो गया. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने थानेदार की राज्यपाल से मुलाकात पर सवाल खड़े कर दिये. इरफान अंसारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा-
“रांची जिला के तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए? क्या उन्होंने विभागीय अनुमति ली थी? उनके साथ बजरंग दल के नेता क्या कर रहे थे? यह घोर अनुशासनहीनता है. डीजीपी साहब उचित कार्रवाई करें”
इरफान अंसारी के इस पोस्ट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना पर विभागीय स्तर पर रिपोर्ट तलब की जा सकती है. यह मामला अब प्रशासनिक और राजनीतिक हलके में चर्चा का विषय बन गया है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


