खुशखबरी : छठ से पहले मंईयां सम्मान योजना की दो किस्तें एक साथ मिलेंगी
Ranchi: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. जिन महिलाओं को 14वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था. उन्हें अब इस महीने दो किस्तों का भुगतान एक साथ किया जाएगा. यानी प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में ₹5,000 की राशि भेजी जाएगी. मिली जानकारी के अनुसा...


Ranchi:
झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. जिन महिलाओं को 14वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था. उन्हें अब इस महीने दो किस्तों का भुगतान एक साथ किया जाएगा. यानी प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में ₹5,000 की राशि भेजी जाएगी.
मिली जानकारी के अनुसार. पिछली किस्त से वंचित महिलाओं को 14वीं और 15वीं दोनों किस्तें एक साथ दी जाएंगी. ताकि उन्हें त्योहारों से पहले दोहरी राहत मिल सके. वहीं. जिन महिलाओं को 14वीं किस्त पहले ही मिल चुकी है. उनके खातों में अब नियमित 15वीं किस्त ₹2,500 की भेजी जा रही है.
12 जिलों में भेजी गई 15वीं किस्त
झारखंड के 12 जिलों – रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा – में 15वीं किस्त की राशि लाभुकों के खातों में भेजी जा चुकी है. इन जिलों में लाभुकों के आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन पहले पूरा हो चुका था. इसलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया गया. बाकी जिलों की महिलाओं के खातों में 20 से 25 अक्टूबर के बीच राशि भेजी जाएगी. सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र महिलाओं को त्योहारों से पहले समय पर उनका हक मिल सके. जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनें.
ऐसे चेक करें अपना भुगतान स्टेटस
मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें.
अपनी आवेदन संख्या या आधार संख्या और पासवर्ड दर्ज करें.
“आवेदन एवं भुगतान स्थिति” सेक्शन में जाएं.
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करें.
ओटीपी दर्ज करने के बाद, आपकी भुगतान स्थिति और आवेदन विवरण स्क्रीन पर दिखाई देंगे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts




Leave a comment