बोकारो स्टील प्लांट में गैस लीक से मची अफरा-तफरी... सभी कर्मचारी सुरक्षित
Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट में गैस लीक करने के बाद अफरा-तफरी मच गई. सुबह करीब 11 बजे सीआरएम-3 में गैस का रिसाव शुरु हो गया. इससे गैस की तेज गंध पूरे सीआरएम में फैल गई. इसके बाद कर्मचारी वहां से सुरक्षित बाहर निकल गए. फायर ब्रिगेड और ईएमडी की टीम भी फौरन मौके...

Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट में गैस लीक करने के बाद अफरा-तफरी मच गई. सुबह करीब 11 बजे सीआरएम-3 में गैस का रिसाव शुरु हो गया. इससे गैस की तेज गंध पूरे सीआरएम में फैल गई. इसके बाद कर्मचारी वहां से सुरक्षित बाहर निकल गए. फायर ब्रिगेड और ईएमडी की टीम भी फौरन मौके पर पहुंची और गैस रिसाव को रोक दिया गया. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कि सीआरएम-3 के एआरपी-3 में ड्रेन पोर्ट की पाइप में होल होने के कारण गैस रिसाव हुआ. अधिकारियों ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है.
फिलहाल पूरे एरिया को सील कर दिया गया है और गैस के असर को खत्म करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. बीएसएल अधिकारियों ने बताया कि सुबह 11 बजे सीआरएम 03 के एसिड रेजनरेशन प्लांट-3 के ड्रेन पोर्ट के पाइप लाइन से मामूली रूप से गैस रिसाव की सूचना मिली थी. इसके बाद फौरन इएमडी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर ड्रेन पोर्ट के वाल्व को बंद कर दिया गया. इएमडी और सुरक्षा अभियंत्रण विभाग की टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


