पूर्व सांसद कड़िया मुंडा को फर्जी पुलिस अधिकारी की धमकी, रंगदारी मांगने का मामला दर्ज
खूंटी से पूर्व सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पद्मभूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर रंगदारी मांगने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है.

खूंटी से पूर्व सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पद्मभूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर रंगदारी मांगने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है. 80 वर्षीय आदिवासी नेता को इस तरह की धमकी पहली बार मिली है. कड़िया मुंडा के निजी सहायक डॉ. निर्मल सिंह के अनुसार, मोबाइल नंबर 8208746581 से कड़िया मुंडा के मोबाइल नंबर 9431108685 पर लगातार कॉल किए जा रहे हैं. कॉल करने वाला व्यक्ति स्वयं को पुलिस अधिकारी बताते हुए पैसों की मांग कर रहा है और धमकी भी दे रहा है.
डॉ. निर्मल सिंह ने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पुलिस और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया है. उन्होंने बताया कि कड़िया मुंडा वर्तमान में अस्वस्थ हैं और इस तरह के धमकी भरे कॉल से वे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि डॉ. सिंह की शिकायत के आधार पर रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और रंगदारी मांगने वाले आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.
गौरतलब है कि कड़िया मुंडा लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं और वे झारखंड की राजनीति के एक प्रमुख आदिवासी नेता माने जाते हैं. पुलिस इस साइबर अपराध को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.
संबंधित ख़बरें
और CRIME ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


