आजसू पार्टी का विस्तार, केंद्रीय उपाध्यक्ष बने प्रवीण प्रभाकर, दीपक महतो और संजय मेहता केंद्रीय महासचिव
Ranchi: आजसू पार्टी के चीफ सुदेश महतो ने संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ती की है. झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर को आजसू पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव और संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव–सह–प्रवक्ता नियुक्त किया गया ह...

Ranchi:
आजसू पार्टी के चीफ सुदेश महतो ने संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ती की है. झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर को आजसू पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव और संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव–सह–प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की.
रामचंद्र सहिस ने बताया कि इनके अलावा बसंत महतो, कुमुद वर्मा एवं चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया गया है, वहीं मुन्नू अख्तर को हजारीबाग जिला सचिव बनाया गया है. ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मो कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह प्रभारी तथा संजय साहू को रांची जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई इन नई नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और नए पदाधिकारी पार्टी को नई दिशा में ले जाने में अपना प्रगतिशील नेतृत्व प्रदान करेंगे.
इन नेताओं ने दी बधाई
प्रवीण प्रभाकर समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, प्रधान महासचिव मुकुंद मेहता, हरेलाल महतो, संतोष महतो, श्रीमती यशोदा देवी, रांची जिप अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, सागेन हांसदा, अजय सिंह, टिकैत महतो, इम्तियाज अहमद नज़्मी, उमेश उरांव, संजीव महतो, अजय कुमार, महेश राय, चतुरानन पांडे आदि नेताओं ने बधाई दी है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


