पत्रकारों को नैतिकता और कुपढ़ों को नसीहत... पहलगाम हमले पर HP सीएम का इस्तीफा मांगने वाले मंत्री का नया ड्रामा
Ranchi : झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने पहले तो पहलगाम हमले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस्तीफा मांगा, लेकिन दूसरे ही दिन उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए पत्रकारों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया. मंत्री ने कहा कि जब नेताओं का काम पत्रकार करने लगें ...

Ranchi :
झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने पहले तो पहलगाम हमले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस्तीफा मांगा, लेकिन दूसरे ही दिन उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए पत्रकारों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया. मंत्री ने कहा कि जब नेताओं का काम पत्रकार करने लगें तो नेताओं को पत्रकारों का काम करना पड़ेगा. सुदिव्य सोनू को बीजेपी के जिन नेताओं ने भूगोल पढ़ने की नसीहत दी उन्हें ही मंत्री ने कुपढ़ बता दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री ने कहा कि राज्य की राजनीतिक जमात में 3 तरह के लोग हैं. एक पढ़े-लिखे, दूसरे अनपढ़ और तीसरे कुपढ़. दुर्भाग्य है कि कुपढ़ों की जमात ज्यादा दिखाई देती है.
मंत्री ने कहा कि कल मेरे बयान बाद मुझे भूगोल के ज्ञान पर बहुत कुछ बोला गया, लेकिन मैंने वह बयान जानबूझ कर इसलिए दिया था कि जब पत्रकार नेताओं वाले काम करने लगें तो नेताओं को तो पत्रकार का काम करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि 1956 में एक रेल हादसे के बाद शास्त्री जी ने इस्तीफा दिया था. 1999 में एक रेल हादसे के बाद नैतिकता के आधार पर रेलमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया था. 2008 में मुंबई धमाके के बाद गृहमंत्री शिवराज सिंह पाटिल ने इस्तीफा दिया था. लेकिन पहलगाम हमले में 28 लोगों के मारे जाने के बाद किसी की जवाबदेही तय नहीं की गई. आखिर जवाबदेही किसकी है. कोई जवाबदेह मिल नहीं रहा था तो पड़ोसी राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह का इस्तीफा मांग लिया.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर हमला करते हुए सुदिव्य कुमार ने कहा कि बाबूलाल ने मेरा बयान को फूहड़ बताया है, लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अपनी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय का भी बयान देख लें, जिन्होंने झारखंड से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा की बात कही है. उन्हें भी भूगोल पढ़ायें.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंझारखंड में बदलेगा मौसम, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रांची समेत 24 जिलों का हाल
Gold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी का भाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, रांची-पटना समेत कई शहरों में महसूस हुए झटके

Shikaripara Violence: शिकारीपाड़ा हिंसा में घायल GM का बड़ा खुलासा, ‘पत्थर-लाठी से पीटा, पानी में भी धकेला’; घायलों से मिलने पहुंचे DIG अंबर लकड़ा

Hazaribagh Encounter: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली, दो फरार

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व


