रांची-हजारीबाग में अंबा प्रसाद से जुड़े 8 ठिकानों पर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
Ranchi : बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े आठ ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है. विशेष रूप से यह कार्रवाई अंबा प्रसाद के करीबी संजीत के रांची के किशोरगंज इलाके में स्थित आवास, उनके निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी और पंचम कुमार के बड़कागांव स्थित ठिकानो...

Ranchi
: बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े आठ ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है. विशेष रूप से यह कार्रवाई अंबा प्रसाद के करीबी संजीत के रांची के किशोरगंज इलाके में स्थित आवास, उनके निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी और पंचम कुमार के बड़कागांव स्थित ठिकानों पर चल रही है. इन सभी पर अवैध फंडिंग, अवैध खनन और ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े आरोपों की जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है.
ED की छापेमारी आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग मामले को लेकर चल रही है. इससे पहले मार्च 2024 में भी अंबा प्रसाद के विभिन्न ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. ईडी की टीम ने अंबा प्रसाद उनके पिता व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के अलावा शशि भूषण सिंह समेत कुल 17 लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


