धनबाद का कुख्यात गैंगस्टर छोटू सिंह प्रयागराज में STF मुठभेड़ में ढेर, झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
Dhanbad: धनबाद के कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को उत्तर प्रदेश STF ने प्रयागराज में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। दर्जनों संगीन आपराधिक मामलों में वांछित छोटू पर हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और गैंगवार से जुड़े कई केस दर्ज थे। झारखंड पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी। प्रयागराज में मिली ल...

Dhanbad:
धनबाद के कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को उत्तर प्रदेश STF ने प्रयागराज में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। दर्जनों संगीन आपराधिक मामलों में वांछित छोटू पर हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और गैंगवार से जुड़े कई केस दर्ज थे। झारखंड पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी।
प्रयागराज में मिली लोकेशन, मुठभेड़ में मारा गया
STF को सूचना मिली थी कि छोटू प्रयागराज में छिपा हुआ है। गुरुवार रात घेराबंदी की गई, लेकिन खुद को घिरा देख छोटू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली Jलगने से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
गैंगवार का मास्टरमाइंड, धनबाद में था खौफ
धनबाद में छोटू सिंह का नाम आपराधिक दुनिया में बड़े डर और खौफ से लिया जाता था। उसने कई गैंगवार को अंजाम दिया और स्थानीय कारोबारियों से जबरन वसूली कर आतंक मचा रखा था। उसके खिलाफ झारखंड के कई जिलों में गिरफ्तारी वारंट जारी थे।
STF की कार्रवाई से पुलिस को राहत
छोटू की मौत के बाद झारखंड पुलिस और खासकर धनबाद पुलिस को बड़ी राहत मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब कोयलांचल क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगेगा। छोटू के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अब पुलिस ने उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी है।
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


