लॉर्ड्स में भावुक हुआ क्रिकेट! काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी टीम इंडिया, महान खिलाड़ी को दी श्रद्धांजलि
लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के निर्णायक वनडे से पहले भावुक माहौल देखने को मिला. खिलाड़ियों ने सर गैरी सोबर्स के सम्मान में काली पट्टी बांधी और एक मिनट का मौन रखा.


भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. लेकिन मैच शुरू होने से पहले मैदान पर ऐसा भावुक नजारा देखने को मिला, जिसने हर क्रिकेट फैन का दिल छू लिया. दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी (ब्लैक आर्मबैंड) बांधकर मैदान में उतरे और मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखकर महान क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजलि दी. क्रिकेट जगत ने खोया अपना महान ऑलराउंडर वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स का 17 जुलाई को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनके सम्मान में भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों ने ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मैदान में उतरने का फैसला किया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि टीम इंडिया सर गैरी सोबर्स को सम्मान देने के लिए काली पट्टी बांधकर खेल रही है.
इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत ने किए तीन बड़े बदलाव निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. वहीं भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए. भारत को सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा, जो घुटने की चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हैं. उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे भी अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को मौका दिया गया है. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा. इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
हॉकी झारखंड की नई कमेटी बनते ही पहला इस्तीफा, चयन समिति के चेयरमैन जयंत केरकेट्टा ने छोड़ा पद






Leave a comment