झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने फाड़े पोस्टर, फर्जी एनकाउंटर बंद करो के लगे नारे, सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में कूदे
Ranchi: झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र में आज दूसरे दिन सदन के अंदर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. 11:06 में सदन की कार्यवाही, लेकिन सिर्फ पांच मिनट के भीतर ही विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों वेल में आ गए. विधायकों ने नारेबाजी और पोस्टरबाजी शुरू कर दी. विपक्ष के विधायक कौन है जहां सूर्य हादसा एनकाउंटर ...

Ranchi:
झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र में आज दूसरे दिन सदन के अंदर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. 11:06 में सदन की कार्यवाही, लेकिन सिर्फ पांच मिनट के भीतर ही विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों वेल में आ गए. विधायकों ने नारेबाजी और पोस्टरबाजी शुरू कर दी. विपक्ष के विधायक कौन है जहां सूर्य हादसा एनकाउंटर कैसे को लेकर हंगामा किया वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने 130 वें संविधान संशोधन का विरोध किया.
स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने विधायकों से कई बार अपनी सीट पर जाने का आग्रह किया, लेकिन हंगामा जारी रहा. स्पीकर में हंगामा बढ़ता देख दोपहर 12:30 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दी. 12:30 बजे दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई. विधायकों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया और स्पीकर में सदन के कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
विपक्षी विधायक सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच और नगड़ी रिम्स टू मामले में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सदन में सरकार से जवाब मांगते हुए आसन के सामने नारेबाजी करते रहे. इस दौरान बीजेपी विधायकों ने सदन में पोस्टर फाड़े और ‘फर्जी एनकाउंटर बंद करो’, ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ जैसे नारे लगाए.
सत्ता पक्ष के विधायक भी पीछे नहीं रहे. वे 130 वें संविधान संशोधन का विरोध करते हुए वेल में उतरे और ‘संविधान की हत्या बंद करो’ के नारे लगाए.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर दौड़ी रांची, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ के तहत स्वच्छता का दिया संदेश
ओमान में फंसी लोहरदगा की सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, 8 महीने बाद लौटीं झारखंड
बिरसा मुंडा की राष्ट्रभक्ति और बलिदान देश को सदैव प्रेरित करते रहेंगे: अमित शाह, झारखंड स्थापना दिवस पर दी बधाई

झारखंड स्थापना दिवस पर CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, बोले- देश के लिए गौरव का दिन

छठ का पहला अर्घ्य आज शाम 5:01 बजे, डूबते सूर्य को दूध और जल अर्पित करेंगे व्रती

धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आज, जानिए जल-जंगल-जमीन की लड़ाई की पूरी कहानी


