रांची: JNU विवाद पर BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुरक्षा सख्त
JNU प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर BJP महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जवाब मांगा. वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के आसपास पुलिस अलर्ट रही और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई.

Ranchi: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के एक प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया. महिला मोर्चा की सदस्यों ने जिला स्कूल से आक्रोश मार्च निकालकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए. महिला मोर्चा के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने जांच के बाद प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. अकोइजम मणिपुर की इनर मणिपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद भी हैं. इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मांगा जवाब, पुलिस अलर्ट
BJP महिला मोर्चा की सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि महिला सुरक्षा और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की प्रतिक्रिया क्या है. जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर के खिलाफ 11 छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) में शिकायत दर्ज कराई थी. प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय के घेराव की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए. कांग्रेस कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल तैनात रखा गया, ताकि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंझारखंड में बदलेगा मौसम, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रांची समेत 24 जिलों का हाल
Gold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी का भाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, रांची-पटना समेत कई शहरों में महसूस हुए झटके

Shikaripara Violence: शिकारीपाड़ा हिंसा में घायल GM का बड़ा खुलासा, ‘पत्थर-लाठी से पीटा, पानी में भी धकेला’; घायलों से मिलने पहुंचे DIG अंबर लकड़ा

Hazaribagh Encounter: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली, दो फरार

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व


