Google का बड़ा अपडेट! अब Android Backup भी खाएगा आपकी 15GB Free Storage, जानिए क्या बदला और कैसे बचेंगे
Google ने Android Backup Policy बदल दी है, अब फोन का Backup Data भी आपके 15GB Free Google Storage में गिना जाएगा। जानिए 7 जुलाई से क्या बदला, किन डेटा पर असर पड़ेगा और स्टोरेज बचाने के आसान तरीके.


अगर आपका Google Account अभी तक 15GB फ्री स्टोरेज पर आराम से चल रहा था, तो अब आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है. Google ने Android Backup Policy में बड़ा बदलाव कर दिया है. नई पॉलिसी के तहत अब आपके फोन का लगभग हर बैकअप डेटा भी Google अकाउंट की स्टोरेज में गिना जाएगा। यानी पहले जो बैकअप "फ्री" जैसा लगता था, अब वही आपकी स्टोरेज कम करेगा. अगर आपका Google Drive पहले से ही लगभग भर चुका है, तो आने वाले दिनों में बैकअप फेल होने या अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने की नौबत भी आ सकती है.
अब तक क्या होता था? अब क्या बदलेगा?
अब तक Google आपके 15GB फ्री स्टोरेज में मुख्य रूप से Google Photos पर अपलोड की गई फोटो-वीडियो, MMS मीडिया और WhatsApp Backup जैसी चीजों को ही गिनता था. लेकिन 7 जुलाई से लागू नई पॉलिसी के बाद तस्वीर बदल गई है. अब आपके Android फोन का लगभग पूरा बैकअप स्टोरेज में शामिल होगा. इसमें SMS, Call History, Device Settings, App Data और दूसरी बैकअप फाइलें भी शामिल रहेंगी. हालांकि यह डेटा फोटो और वीडियो जितनी ज्यादा जगह नहीं घेरता, लेकिन अगर आपका अकाउंट पहले से लगभग फुल है तो थोड़ी-सी जगह भी परेशानी बढ़ा सकती है.
Google ने क्यों किया ये बदलाव? अच्छी खबर भी है
नई पॉलिसी के साथ Google ने यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल भी दिया है. अब आप तय कर सकेंगे कि किन चीजों का बैकअप लेना है और किनका नहीं। Google ने SMS, MMS, Call History और Device Settingsके लिए अलग-अलग On/Off Toggle जोड़ दिए हैं. अगर आपको किसी डेटा का बैकअप जरूरी नहीं लगता, तो उसे बंद करके स्टोरेज बचाई जा सकती है.
15GB फुल हो गई? पैसा खर्च करने से पहले ये जुगाड़ जरूर देख लें
अगर आपका Google Storage पहले से भर चुका है, तो अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने से पहले अपने मोबाइल प्लान पर एक नजर डाल लीजिए. आजकल कई टेलीकॉम कंपनियां अपने चुनिंदा पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान के साथ Google One Storage का मुफ्त फायदा भी देती हैं. ऐसे में बिना अलग से पैसे खर्च किए भी आपको अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज मिल सकती है. Google का यह बदलाव छोटे लगने वाला जरूर है, लेकिन लंबे समय में करोड़ों Android यूजर्स की स्टोरेज मैनेजमेंट पर इसका सीधा असर पड़ सकता है. इसलिए समय रहते अपने Google अकाउंट की स्टोरेज और बैकअप सेटिंग्स जरूर चेक कर लें.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Instagram Edits Update: अब 15 भाषाओं में मिलेगा Bilingual Caption, Reels एडिट करना हुआ पहले से आसान

Instagram CSEAM Ads: भारत सरकार का Meta पर बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक विज्ञापन हटाने के आदेश, 7 दिन में मांगा जवाब






Leave a comment