कल भी बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल, डीसी ने जारी किया आदेश
Ranchi : रांची जिला के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल कल यानी 20 जून को भी बंद रहेंगे. केजी से 12वीं तक के क्लास कल सस्पेंड रहेंगे. भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है. इससे पहले बुधवार को रांची जिला प...


Ranchi :
रांची जिला के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल कल यानी 20 जून को भी बंद रहेंगे. केजी से 12वीं तक के क्लास कल सस्पेंड रहेंगे. भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है. इससे पहले बुधवार को रांची जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 19 जून को बंद रखने का आदेश दिया था. डीसी मंजू भजंत्री ने जिले के सभी स्कूलों को नर्सरी से लेकर 12वीं तक के क्लास को गुरुवार को बंद रखने का आदेश दिया है.
बुधवार से ही रांची में मूसलाधार बारिश हो रही है. डीसी ऑफिस से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, झारखंड के विशेष बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में रेड जोन की श्रेणी में रांची जिला को चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. जो स्कूल इस आदेश का अनुपालन नहीं करेंगे वे आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत उत्तरदायी होंगे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment