अलका तिवारी बनीं राज्य निर्वाचन आयुक्त, अधिसूचना जारी
Ranchi: झारखंड की मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुई अलका तिवारी अब राज्य निर्वाचन आयुक्त बन गई हैं. झारखंड सरकार ने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने पद ग्रहण की तिथि से 04 वर्ष के लिए पद धारण करेंगी परन्तु, राज्य निर्वाचन आयुक्त 04 वर्ष की अवधि समाप्त ...

Ranchi: झारखंड की मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुई अलका तिवारी अब राज्य निर्वाचन आयुक्त बन गई हैं. झारखंड सरकार ने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने पद ग्रहण की तिथि से 04 वर्ष के लिए पद धारण करेंगी परन्तु, राज्य निर्वाचन आयुक्त 04 वर्ष की अवधि समाप्त होने के पूर्व, यदि 65 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेते है, तो वे उस तारीख को, जिस तारीख को उक्त आयु प्राप्त कर लेंगी, अपना पद रिक्त कर देंगी.
गौरतलब है कि झारखंड में लंबे समय से नगर निकायों का चुनाव लंबित है. राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में देरी होती जा रही थी. इसको लेकर झारखंड हाईकोर्ट लगातार राज्य सरकार को फटकार लगाता रहा है और शीघ्र चुनाव कराने का निर्देश भी दे चुका है. ऐसी स्थिति में सरकार के लिए आवश्यक हो गया था कि राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति की जाए. अलका तिवारी का नाम इस जिम्मेदारी के लिए तय किया गया था. माना जा रहा है कि अब नगर निकाय चुनावों की तैयारी तेजी से आगे बढ़ेगी.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


