बारबाडोस में होगा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 68वां सम्मेलन, झारखंड से जाएंगे प्रतिनिधि
Ranchi: का 68वां सम्मेलन इस बार कैरेबियन कंट्री बारबाडोस में होने वाला है. 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक बारबाडोस में होने वाले सम्मेलन में झारखंड से भी प्रतिनिधि जाएंगे. इसे लेकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के कार्यकारिणी समिति की ब...


Ranchi: का 68वां सम्मेलन इस बार कैरेबियन कंट्री बारबाडोस में होने वाला है. 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक बारबाडोस में होने वाले सम्मेलन में झारखंड से भी प्रतिनिधि जाएंगे. इसे लेकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. बैठक में इस सम्मेलन में झारखंड से भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल को लेकर चर्चा हुई. बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के झारखंड शाखा के सभापति हैं, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपसभापति हैं और सदस्यों की संख्या वर्तमान में 137 है.
न्यू साउथ वेल्स में हुआ था 67वां सम्मेलन
इससे पहले 67वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 3 से 8 नवंबर 2024 तक न्यू साउथ वेल्स की संसद और सीपीए न्यू साउथ वेल्स शाखा द्वारा आयोजित किया गया था. जेएमएम के विधायक और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के कार्यकारिणी समिति सदस्य अनंत प्रताप देव ने बताया कि अभी डेलीगेट्स के नाम तय नहीं हुए हैं लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा स्पीकर खुद करेंगे.
बारबाडोस के बारे में जानिये
अटलांटिक महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरेबियन द्वीप पर स्थित इस देश को अंग्रेजों ने अफ्रीका और भारत से गन्ना उत्पादन के लिए लाए गए गुलामों की मदद से आबाद किया था. महज 430 वर्ग किमी में फैले इस द्वीप के आस-पास के देश में पश्चिम में सेंट विंसेंट व द ग्रेनाजिनस और सेंट लुसिया और दक्षिण में त्रिनिदाद और टोबैगो हैं. उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले इस देश में प्रशांत महासागर में चलने वाली हवाएं वातावरण को शीतल बनाए रखती हैं. सामाजिक और राजनीतिक सुधारों की धीमी शुरुआत के बावजूद आज मानव विकास सूची में इस देश का स्थान ऊपर के 75 देशों में आता है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
“जगन्नाथ के भात, जगत पसारे हाथ; मत पूछो जात-पात...”– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कदमा में किया जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास




Leave a comment